जीवन शैली

Arjun ki chaal ke fayde “हार्ट से लेकर ब्लड प्रेशर तक”

अर्जुन की छाल के फायदे

अर्जुन प्रकृति द्वारा दिया गाया एक ऐसा उपहार है जिसमे कई प्रकार के गुण समाहित है | अर्जुन एक पेड़ हे जिसको (Terminalia arjuna) भी कहा जाता है | अर्जुन का पेड़ खासकर नदियों के किनारे और घने जंगलों में पाया जाता है अर्जुन की छाल का पाउडर बनाया जाता है जो हमारे शारीर के लिए एक संजीवनी का काम करता है| अर्जुन की छाल का इस्तेमाल कई प्रकार की बिमारियों को ठीक करने में किया जाता हैं आइये जानते हे अर्जुन की छाल के फायदे इससे कोन कोन सी बीमारियों को ठीक किया जा सकता है। :-

क्या अर्जुन हार्ट ब्लॉक्स को ठीक कर सकता हैं ? 

  • अर्जुन की छाल ह्रदय रोग के लिए सबसे ज्यादा असरदार औषधि है आप और हम सभी जानते है की कोरोना के बाद से हार्ट अटैक के केस बहुत बड गये हैं अब हर किसी को अटैक आ जाता हे सबसे ज्यादा चिंता का विषय ये है की छोटे छोटे बच्चों को भी अटैक आने लगे हैं ये कहीं ना कहीं अनियमित जीवनशैली का भी कारण हो सकता हैं अर्जुन के पेड की छाल ऐसी औषधि है जिसका काढा पिने से हम अपने ह्रदय को मजबूत कर सकते है और हार्ट से सम्बंधित सभी प्रकार की बीमारियों को जड़ से ख़त्म कर सकते है।
  • ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखता है।
  • ब्लड को पतला कर कोलस्ट्रोल कम करने में मदद करता है जिससे खून का थक्का नहीं बनता है।
  • अर्जुन के पेड़ नदियों के किनारे ज्यादा रहते हैं और काफी बड़े बड़े पेड़ पाए जाते जिनसे आप आसानी से छाल प्राप्त कर सकते है।

 

हड्डियों को मजबूत बनाता है।

  • इसमें हड्डियों को मजबूत करने के लिए केल्सियम भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं
  • महिलाओं की हड्डियां कमजोर होती है उनके लिए बहुत ज्यादा लाभ दायक है

मानसिक तनाव और चिंता को कम करता है।

  • मन की थकान दूर कर मानसिक शांति देता है।
  • अनिद्रा एवं माइग्रेन में पूर्ण रूप से लाभ देता है।

अर्जुन की छाल का उपयोग 

  1. काढा बनाकर

  • पेड़ में से सूखी हुई अर्जुन की छाल ले
  • छोटे छोटे टुकड़े करें या छाल को सुखा कर पावडर बना ले
  • फिर 1 गिलास पानी ले उसमे आधा छोटी चम्मच अर्जुन की छाल का पाउडर डाले या पाउडर नहीं बनाया तो थोडा सा टुकडा ले और इसको उबाल ले जब पानी आधा रह जाये तो साफ़ कपडे से छान ले
  • रोजाना सुबह खाली पेट पिए 10 दिन के आपको फर्क नजर आ जाएगा

अर्जुन की छाल का चूर्ण।

  • अर्जुन की छाल के चूर्ण को 1-1 चम्मच गर्म पानी या शहद से भी ले सकते है।
  • हम दालचीनी और तुलसी डालकर चाय बनाकर भी पी सकते

    Arjun ki chaal kahan se khride?

अगर आपके आसपास अर्जुन का पेड़ नहीं हैं तो कोई बात नहीं  मैं  बताता हूँ आपको अर्जुन की छाल कहाँ से प्राप्त कर सकते है  आपको मार्केट में किराना की दूकान पर आसानी मिल जाएगी या किसी आयुर्वेदिक दुकान पर भी अर्जुन की छाल और पाउडर दोनों ही Asani se avelable हो जाती है।

अर्जुन की छाल के side effect 

  • सिमित एवं सही मात्रा में उपयोग करे ज्यादा लेने से ब्लड प्रेशर ज्यादा लो हो सकता है।
  • गर्भवती महिलाये इसका सेवन ना करें
  • किसी बीमारी की पहले से ही दवा चल रही हो तो एकबार अपने चिकित्सक से सलहा अवश्य ले
  • अर्जुन की छाल के साइड इफेक्ट भी अगर ज्यादा मात्रा में ले लिया जाये तो कसी को पेट फूलने और दस्त लगने का डर रहता है।

निष्कर्ष :-

अर्जुन की छाल एक प्राकृतिक औषधि हैं जो हमारे दिल , दिमाग और पूरे शरीर को स्वस्थ बनाने में सहायक है नियमित एवं सही मात्रा में सेवन करने से बहुत लाभ मिलता है।

मेरे अनुभव

मेरे पिताजी की उम्र 75 साल 2018 में हार्ट अटैक आया था डॉक्टर द्वारा बताया गाया की इन्हें रोजाना अर्जुन की छाल काढा पिलाये उसके बाद से अभी तक वो एक दम स्वस्थ है मेने अपने हाथों से अर्जुन की छाल का पाउडर खुद बनया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *